अगर राज्य सभा में एक ही सीट खाली होती, तो भी मैं ही चुना जाता। -किंग महेंद्र प्रसाद
अगर राज्य सभा में एक ही सीट खाली होती, तो भी मैं ही चुना जाता। -किंग महेंद्र प्रसाद
नाम- महेंद्र प्रसाद उर्फ़ किंग महेंद्र
जन्म - 08 जनवरी 1940
मृत्यु - 27 दिसंबर 2021
कहानी सबसे अमीर राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र प्रसाद उर्फ़ किंग महेंद्र की
महेंद्र प्रसाद का जन्म 08 जनवरी 1940 में बिहार की पावन धरती जहानाबाद के गोविंदगंज गांव में हुआ था। सामान्य किसान परिवार से ताल्लुक रखने के कारण उनकी प्रारंभिक शिक्षा गांव के स्कूल से हुई और आगे अपनी पढ़ाई को जारी रखने के लिए वो गंगा नदी तट पर स्थित पटना विश्वविद्यालय के पटना कॉलेज में अर्थशास्त्र से अपनी स्नातक की पढ़ाई पूरी की। वो पटना कॉलेज स्थित जैक्शन छात्रावास में रहते थे।
दवाई कंपनी से जुड़ कर दवाई कंपनी के संस्थापक बनने का सफर
महेंद्र प्रसाद अपनी स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी की तलाश में थे। काफी भटकने के बाद जब नौकरी नहीं मिली तो वह मुंबई चले और वहां दवाई कंपनी से जुड़ गए। मुंबई की फार्मा कंपनी में कुछ सालों तक नौकरी करने के बाद 31 वर्ष की उम्र में महेंद्र प्रसाद ने अपनी नई फार्मा कंपनी एरिस्टो फार्मा बनाई और फिर उन्होंने पीछे मुड़ कर नहीं देखा। करीब 4000 करोड़ रूपए की चल संपत्ति और 3000 करोड़ की अचल संपत्ति के मालिक थे।
लगातार 7 बार रहे राज्यसभा सांसद किंग महेंद्र का राजनीति में कदम
किंग महेंद्र का कदम सिर्फ कंपनी के संस्थापक और उसके मालिक होने तक ही नहीं रुका।वह पहली बार साल 1980 में कांग्रेस से जुड़े और कांग्रेस पार्टी की टिकट पर जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र से लोकसभा सांसद चुने गए। इसके बाद साल 1985 में पहली बार राज्यसभा सदस्य के रूप में चुने गए। इसी तरह वह लगातार 7 बार राज्यसभा के सांसद रहे। उन्होंने कांग्रेस,राजद सहित जेडीयू पार्टी से भी ताल्लुकात था।
अस्पताल में अंतिम समय
27 दिसंबर 2021 को 81 वर्ष की उम्र में दिल्ली के अपोलो अस्पताल में उनका निधन हो गया। लगातार 7 बार के राज्यसभा सदस्य रहे सबसे अमीर व्यक्ति में से एक थे।
~दिव्यांश
पूर्व छात्र जवाहर नवोदय विद्यालय जमुई(बिहार)
पूर्व छात्र पटना कॉलेज (राजनीति विज्ञान विभाग)
वर्तमान छात्र दिल्ली विश्वविद्यालय (हिन्दी पत्रकारिता)
King Mahendra Amar rahe
जवाब देंहटाएंOr Gandhi ji bhi