अपने बच्चे को पंख दिजये वो उड़ने के काबिल खुद हो जाएंगे।

समाज का एक बड़ा हिस्सा उच्च शिक्षा के प्रति जागरूक नहीं है। आज महत्वपूर्ण विषय पर बात करना चाहेंगे जहां से ग्रामीण परिवेश के बच्चे अपने सपनों को उड़ान दे सकेंगे। आपके बच्चे का भविष्य आपके हाथ में है। अपने बच्चे को पंख दिजये वो उड़ने के काबिल खुद हो जाएंगे।

CUET (Common University Entrance Test) का प्रवेश हेतु आवेदन पत्र शुरु है। देश की जितनी भी प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय जैसे दिल्ली विश्वविद्यालय, जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय, बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय, महात्मा गांधी विश्वविद्यालय वर्धा, शांति निकेतन, जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय आदि जैसी विश्वविद्यालय में प्रवेश हेतु common परीक्षा होती है जिसका नाम CUET है।

 
CUET यूजी के प्रवेश परीक्षा को उत्तीर्ण करना कोई मुश्किल काम नहीं है। प्रवेश किसी न किसी विषय से कोई न कोई कॉलेज व विश्वविद्यालय में मिल जायेगा लेकिन एक अच्छे विषय से अच्छे कॉलेज में प्रवेश हेतु थोड़ा मेहनत करने की जरूरत है। उसका पूरा निचोड़ 12वीं की एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक है उससे बाहर का प्रश्न नहीं बनता है। यदि आपका NCERT पाठयपुस्तक पर अच्छे तरीके से पकड़ है तो  देश के टॉप विश्वविद्यालय के टॉप कॉलेज में टॉप विषय से आपका प्रवेश निश्चित रूप से होगा।

यदि आपके बच्चे का शैक्षणिक माहौल अच्छा होगा तो उसके पास कई तरह के उसके सर्वांगीण विकास हेतु अवसर होंगे। जिसका फायदा वह अपने कैरियर और जीवन में उठा पाएंगे। 

अब बात आती है आर्थिक समस्याओं की। यदि आपका बच्चा या कोई बच्चा सामान्य तौर पर छोटे शहर में भी रह रहा होगा तो उसका खर्च सामान्यतः 3हजार से 4हजार  रुपए प्रति महीना होता ही होगा। देश में ऐसी कई प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय है जहां इतने पैसे में ही आपका आराम से रहना,खाना -पीना और पढ़ाई का खर्च निकल जायेगा। 

बच्चों का भविष्य आपके ऊपर है अब।
 क्या अपने बच्चे को शिक्षित बनाना चाहते है या मजदूर और गुलाम?
क्या अपने बच्चे को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए देश के टॉप विश्वविद्यालय में भेजना चाहते है या खेत और खलिहान में?
क्या आप अपने बच्चों को बौद्धिक और समाजिक स्तर पर बुद्धिजीवी बनाना चाहते है या मानसिक और शारीरिक गुलाम?

 ( इससे संबंधित विषयों के मदद के लिए हमारे संपर्क सूत्र पर बात कर सकते है। हमसे जितना मदद हो सकेगा उतना मदद करने के लिए हमेशा आपके साथ है।
संपर्क सूत्र -9835906988)
    - दिव्यांश 
दिल्ली विश्वविद्यालय 
24 फरवरी 2022 (दिल्ली)

कोई टिप्पणी नहीं

राजनीति अल्पकालिक धर्म है और धर्म दीर्घकालिक राजनीति है" : डॉ. लोहिया

डॉ. राम मनोहर लोहिया भारतीय राजनीति के ऐसे प्रखर विचारक थे, जिन्होंने अपने समय में राजनीति और सामाजिक न्याय को एक नई दिशा दी। उन...

Blogger द्वारा संचालित.